किसानों की समस्याओं पर मंथन, बनाई रणनीति
जागरण टीम, कौशांबी : भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मंझनपुर तहसील म
जागरण टीम, कौशांबी : भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मंझनपुर तहसील में संगठन मंत्री की अगुवाई में बैठक संगठनमंत्री भैयालाल धुरिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बैठक किया। इसके किसानों की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही दिल्ली में आयोजित होने वाली महा पंचायत की सफलता को रणनीति भी बनाई गई।
शनिवार को मंझनपुर तहसील में आयोजित बैठक में संगठन मंत्री ने कहा कि किसान आज कई समस्याओं से जूझ रहा है जिसके निस्तारण के लिए अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया था। कहा कि खाद, बीज, पानी, व डीजल का लगातार बढ़ रहे दाम के विरोध में किसान दिल्ली में महा पंचायत करेंगे। इसी प्रकार चायल तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को तहसील प्रशासन बिल्कुल गंभीरता से नही ले रहा है। कई कई बार समस्याओं का ज्ञापन सौंपने के बाद भी उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने तहसीलदार कल्पना चौहान से कहा कि उनकी समस्याओं का अतिशीघ्र निपटारा नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता तहसील प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। इस दौरान तहसीलदार कल्पना चौहान को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा कि चायल में बनी सीएचसी अस्पताल को अविलंब चालू कराया जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। उसकी अविलंब व्यवस्था कराई जाए। समसपुर निवासी सुनीता देवी पत्नी अमर ¨सह का निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है उसे अविलंब बनवाया जाए और जिला उपाध्यक्ष गढ़वा निवासी शांताराम के घर पर नौ अगस्त को दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपितों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की जाए। तहसीलदार कल्पना चौहान ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए सक्षम कर्मचारियों को निर्देश दिया जाएगा।