फर्जी आदेश पर नियुक्ति का भाजपाई ने बताया दबाव
जासं, कौशांबी : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति के लिए एक युवक फर्जी आदेश लेकर समाज कल्याण विभाग पहुंच गया। अधिकारियों ने आदेश देखा तो उन्हें संदेह हुआ। बिना ज्वाइन कराए ही उसे वहां से जाने के लिए कह दिया। इस पर साथ आए भाजपाई ने अधिकारी को धमकी दी। साथ ही वहां हंगामा किया।

सिराथू तहसील के मलाक भारत गांव का एक युवक शनिवार को भाजपाई के साथ समाज कल्याण विभाग पहुंचा। वहां उसने निदेशक समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी नियुक्त पत्र दिखाने लगा। पत्र में उसकी नियुक्ति राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय ककोढा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद आउट सोर्सिग से करने का आदेश था। अधिकारियों ने पत्र को देखा तो नियुक्ति के निर्देश से पहले ही इंडोजमेंट किया गया था। इस पर उनको संदेह हुआ। उन्होंने इसको लेकर युवक से सवाल करना शुरू किया तो इसको लेकर साथ आए सिराथू क्षेत्र के एक भाजपाई ने विरोध कर दिया। उसने खुद को पहुंच वाला बताते हुए वहां हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही लगातार समाज कल्याण अधिकारी पर ज्वाइन करने का दबाव बनाने लगा। शोरगुल सुनकर कार्यालय के अन्य कर्मचारी वहां आ गए। उनको देखकर भाजपाई व युवक अपनी ताकत का एहसास करते हुए चले गए।
समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि युवक को नियुक्ति आदेश फर्जी प्रतीत हो रहा था। इस लिए उसे ज्वाइन नहीं कराया गया। साथ ही आए एक नेता ने इसके लिए दबाव बना रहे थे। बाद में दोनों लोग चले गए।