Move to Jagran APP

सुलह नहीं होने पर भाजपा नेता को दी हत्या की धमकी

सराय अकिल थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मारपीट के मामले में मुकदमे के बावजूद अब तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया। अभियुक्त पीड़ित भाजपा नेता को हत्या की धमकी दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 12:03 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 06:12 AM (IST)
सुलह नहीं होने पर भाजपा नेता को दी हत्या की धमकी

कौशांबी : सराय अकिल थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मारपीट के मामले में मुकदमे के बावजूद अब तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया। अभियुक्त पीड़ित भाजपा नेता को हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने गुरुवार को एएसपी से गुहार लगाई है। मुस्तफाबाद निवासी शिवप्रसाद ने शिकायती पत्र में बताया कि वह भाजपा में बूथ अध्यक्ष है। 23 जुलाई को वह घर के बगल भूमि पर निर्माण कार्य कर रहे थे। इस बीच गांव के ही लालमन व उसके परिवार के तीन अन्य लोगों ने मारपीट करते हुए मवेशी की चरही आदि तोड़ दी। बीच-बचाव करने आए बेटे ओमप्रकाश व पत्नी को भी हमलावरों ने पीटा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया। शिवप्रसाद का आरोप है कि पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरत रही है। इसके चलते आरोपित सुलह न होने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। हालांकि शिकायत पर एएसपी ने प्रभारी थानाध्यक्ष को जांच कर आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

loksabha election banner

इस बीच, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने गुरुवार को जनपद के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा की है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा काशी क्षेत्र में सरसवां मंडल की मंत्री आरती देवी, कोषाध्यक्ष सुंदरी देवी, करारी क्षेत्र से उपाध्यक्ष खुद्दालाल दिवाकर, शारदा प्रसाद साहू, मंत्री फूल सिंह पटेल, वंशराज यादव, म्योहर से उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, महामंत्री शिवम सिंह, मंत्री पप्पू गौतम, राजकुमार यादव, संजना पाल, कौशांबी से उपाध्यक्ष पुष्पा देवी, कोमल सिंह, मंत्री कृष्ण कुमार मिश्रा, सराय अकिल से उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, शैलेश कुमार त्रिपाठी, पीयूष कुमार रस्तोगी, गुड़िया जायसवाल, मंत्री कनक त्रिपाठी, दशरथ लाल साहू, मूरतगंज से उपाध्यक्ष निधि त्रिपाठी, मंत्री वीरेंद्र कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार साहू, नेवादा से मंत्री सीमा देवी, बब्लू निषाद, ज्ञान देवी, कोषाध्यक्ष कौशलेंद्र यादव को बनाया गया है। इसी प्रकार अजुहा मंडल से उपाध्यक्ष शिवप्रताप मौर्य, मंत्री राममूरत शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, कड़ा से उपाध्यक्ष प्रियांशी शुक्ला, मंत्री उर्मिला, रामशंकर, अनिल पटेल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौर्य, कसिया से महामंत्री जितेंद मौर्य, मुलायम सिंह, मंत्री सूर्यप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष संजू तिवारी, सिराथू क्षेत्र से उपाध्यक्ष इंद्रभवन सिंह, मंत्री आदित्य सोनी, कांति देवी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, मंझनपुर से उपाध्यक्ष सुखसागर मौर्य, सुग्गी देवी, महामंत्री बृजेश कुमार लोधी, मंत्री रवि किरन लोधी, संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष मन्नू यादव, पश्चिम शरीरा मंडल से उपाध्यक्ष संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष मन्नू यादव, मंत्री साधना सिंह, रीता मिश्रा, संजू सिंह, राकेश सिंह, ललित कुमार, प्रकाश दूबे आदि को जिम्मेदारी दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.