अखिलेश को रोकने पर फूटा गुस्सा, किया पुतला दहन
जागरण संवाददाता, कौशांबी : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित छात्र संघ के कार्यक्रम में आना था। जैसे ही वे लखनऊ के एयरपोर्ट पर पहुंचे तो पुलिस ने प्रयागराज आने पर रोक लगाते हुए हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हुई तो गुस्सा फूट पड़ा। नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर रास्ता जाम किया। साथ ही प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका।

सपा जिलाध्यक्ष खड़ग ¨सह पटेल के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय समेत कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला सचिव सुमित पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय मंझनपुर में प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री को प्रयागराज आने पर रोक लगाने की घोर ¨नदा करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान अजय प्रताप ¨सह, चंदन यादव, अवधेश कुमार, सर्वेश यादव, जितेंद्र, शाहनवाज अहमद, शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे। पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने चायल के सैयदसरावा में रास्ता जाम किया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को छात्रसंघ के कार्यक्रम में शामिल होने से पुलिस ने रोक दिया है। यह पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या है। इस संबंध में सरकार पर कार्रवाई करने के लिए पार्टी राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे। इस मौके पर अंकित यादव, विनीत पांडेय प्रदीप कुमार, अशरफ अली, राजेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।