Move to Jagran APP

जनमानस की शिकायत सुनकर तुरंत किया जाए निस्तारण

संसू, सिराथू : करीब तीन बजे हेलीकाप्टर से मंझनपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य सड़क मार्ग के जरिए अपने घर सिराथू पहुंचे। वहां पर उनके समर्थक सुबह से उनका इंतजार कर रहे थे। घर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वह कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि तलाक के जरिए मुस्लिम महिलाओं का शोषण हो रहा था। इसके खत्मे से मुस्लिम महिलाओं को राहत मिलेगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 10:16 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 10:16 PM (IST)
जनमानस की शिकायत सुनकर तुरंत किया जाए निस्तारण

संसू, सिराथू : करीब तीन बजे हेलीकाप्टर से मंझनपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य सड़क मार्ग के जरिए अपने घर सिराथू पहुंचे। वहां पर उनके समर्थक सुबह से उनका इंतजार कर रहे थे। घर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वह कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि तलाक के जरिए मुस्लिम महिलाओं का शोषण हो रहा था। इसके खत्मे से मुस्लिम महिलाओं को राहत मिलेगी।

loksabha election banner

ब्लाक परिसर में हुए कार्यकर्ता संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि हर कीमत पर जनमानस की शिकायत सुनी जाएं और उनका तुरंत निस्तारण किया जाए। कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास में हो रही रिश्वतखोरी पर उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि यदि कोई भी रिश्वतखोरी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर गरीब को पक्की छत मिले ऐसी सरकार की मंशा है। कार्यकर्ता संवाद के दौरान वह विपक्षियों पर जमकर बरसे। कहा कि विपक्षी कह रहे हैं कि सरकार में कोई काम नहीं हो रहा तो मैं उनसे सवाल करता हूं कि पिछले चुनाव में तो वह अलग-अलग चुनाव लड़े थे। इस बार मोदी को हराने के लिए एक जुट क्यों हो रहे हैं। बदलेगी जिले की सूरत

जिले के विकास पर उन्होंने कहा कि सिराथू सहित पूरे जिले का पूरा विकास किया जाएगा। यह सरकार का वादा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अभी से ही लग जाएं। सरकार के माध्यम से संचालित योजनाओं के बारे में लोगों बताएं। अपने माता-पिता से मिले

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के बाद वह अपने पैतृक आवास पहुंचे और अपने वृद्ध माता व परिवार के लोगों से मिले। इस दौरान उनके घर पर भी काफी समर्थकों का हुजूम रहा। मुख्य रूप से स्थानीय विधायक शीतला प्रसाद पटेल, चायल विधायक संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष रमेश पासी, जिला उपाध्यक्ष सोमेश्वर तिवारी, प्रतिभा कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सोनकर, सोनू, सुनील मिश्रा, अजय स्वामी, लवकुश चौरासिया, सुनील मिश्रा, शैलेंद्र पांडेय, ¨टकू तिवारी, प्रशांत केशरी, माधुरी केशरी आदि थे। समर्थ किसान पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

समर्थ किसान पार्टी के अध्यक्ष अजय सोनी के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने गन्ना क्रय केंद्रों की समस्या को लेकर ज्ञापन डिप्टी सीएम सौंपा और मांग की कि उदहिन क्षेत्र में गन्ना की खेती बड़े पैमाने पर होती है। लेकिन कोई सरकारी खरीद केंद्र न होने की वजह से वजिब दाम नहीं मिल पाता। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही गन्ना किसानों के समस्या का निस्तारण किया जाएगा तथा गन्ना खरीद के लिए केंद्र खोला जाएगा। धान क्रय केंद्र समय से पहले ही पूरे जनपद में खोले जाएंगे। जिसमें सरकारी रेट पर किसानों का आसानी से धान की फसल खरीदी जाएगी। इसके अलावा कई फरियादी वहां पर उनसे मिलने पहुंचे। इसी दौरान कैमा गांव की सुंदरी देवी पहुंची और मिलने की फरियाद की लेकिन सुरक्षा कर्मियों उसे मिलने नहीं दिया। फिलहाल अधिकारियों ने उसकी तहरीर ली और समस्या के हल करने का आश्वासन दिया। महिला ने कहा कि सड़क हादसे में उसका बेटा घायल हो गया है, उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। नगर आगमन पर जोरादार स्वागत

25 मई को अचानक अस्वस्थ होने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका 28 मई को मेजर आपरेशन हुआ। जिसके बाद जून माह में डॉक्टरों ने उन्हें डिसचार्ज किया था। बीमारी से स्वस्थ्य होने के बाद पहली बार अपने नगर पहुंचने उनके स्वागत के लिए सगे संबंधी और आसपास के लोग उमड़ पड़े। नगर सीमा पर पहुंचते ही नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र कुमार भोला यादव ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने विकास का वादा किया। चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर मंगलवार की रात से ही प्रशासन ने अपनी चौकसी कर रखी थी। बुधवार को डिप्टी सीएम के साथ डीएम मनीष कुमार वर्मा व एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता पहुंचे। इस दौरान कई क्षेत्राधिकारी व आधा दर्जन थाना की पुलिस सहित एलआईयू की टीम व लखनऊ के अधिकारियों की तैनाती रही। मंच दिखा अफरा-तफरी का माहौल

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के मंच पर पहुंचने के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। उनके मंच पर कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। अपने चहेते नेता की एक झलक पाने को हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी बेताब था। कुछ क्षणों के लिए मंच पर प्रशासनिक लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। तब डिप्टी सीएम अपने संबोधन को शुरू कर पाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.