किशोरी से छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी से आजिज किशोरी ने शनिवार को खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। प्रयागराज के
छेड़खानी से आजिज किशोरी ने शनिवार को खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। प्रयागराज के एसआरएन में उसका इलाज कराया जा रहा है। छेड़खानी के आरोपित को मंगलवार को भरवारी रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
कोखराज क्षेत्र की किशोरी के साथ गांव का ही एक युवक छेड़खानी कर रहा था। उसके विरोध के बाद भी जब युवक की हरकतों में सुधार नहीं हुआ तो उसने शनिवार को खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं, पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। मंगलवार की सुबह किसी ने आरोपित पप्पू पुत्र भैयालाल के भरवारी रेलवे फाटक के निकट होने की सूचना दी। इस पर चौकी प्रभारी मनोज राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी मनोज राय ने बताया कि युवक घटना के बाद से फरार था। वह कही भागने की फिराक में था। इसके पहले उसे भरवारी स्टेशन के पास से पकड़ लिया गया। युवक को गोली मारने के आरोप में दो पर मुकदमा
पिपरी के दुर्गापुर गांव में सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा नेता के चचेरे भाई को दबंगों ने गोली मार दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच के बाद दो आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दुर्गापुर गांव के भरत द्विवेदी ग्राम प्रधानपति व भाजपा नेता हैं। भरत के अनुसार, उनके चचेरे भाई लव द्विवेदी पुत्र इंद्रेश द्विवेदी की गांव के ही वरुण पांडेय से किसी बात को लेकर रंजिश है। सोमवार रात पुरानी रंजिश के कारण ही दोनों में विवाद हो गया। इसी बात से तिलमिलाए वरुण ने अपने पिता की लाइसेंसी रायफल से लव द्विवेदी पर फायरिग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। हमले में लव के हाथ मे गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में मंगलवार को पुलिस ने आरोपी वरुण पांडेय और उसके एक साथी भुवनेश्वर मिश्रा पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।