ठंड से वृद्ध की मौत
By Edited By: Published: Sat, 22 Dec 2012 08:51 PM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2012 08:52 PM (IST)
दो दिन से तबियत थी खराब
महेवाघाट, कौशाम्बी : सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव में ठंड से एक वृद्ध की मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों ने संबंधित राजस्व कर्मचारी को दी है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत महेवाघाट के मजरा अहिरन का पुरवा निवासी मुन्नालाल ने बताया कि उनके पिता कामता प्रसाद (65) की तबीयत दो दिन से खराब थी। स्थानीय चिकित्सकों ने बीमारी का कारण ठंड बताया था। शनिवार को उनकी हालत काफी बिगड़ गई और शाम को मौत हो गई। इससे परिजनों में दु:ख का माहौल है। ग्रामीणों की मदद से मुन्नालाल ने पिता की मौत का कारण ठंड से होना बताते हुए राजस्व कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे दी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें