जांच के बाद 944 आपत्तियां खारिज, नहीं बदली सीटें
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 21 मार्च को जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के सीटों पर आरक्षण लागू किया है। सीटों पर जारी किए गए आरक्षण पर 944 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। आई हुई आपत्तियों को जांच कमेटी में परखा लेकिन पूर्व सीटों पर लागू किए गए आरक्षण में कोई कमी नहीं मिली। इसके मद्देनजर सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। डीपीआरओ गोपाल जी ओझा ने बताया कि अंमिम सूची का प्रकाशित शुक्रवार की सुबह किया जाएगा।
जासं, कौशांबी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 21 मार्च को जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के सीटों पर आरक्षण लागू किया है। सीटों पर जारी किए गए आरक्षण पर 944 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। आई हुई आपत्तियों को जांच कमेटी में परखा, लेकिन पूर्व सीटों पर लागू किए गए आरक्षण में कोई कमी नहीं मिली। इसके मद्देनजर सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। डीपीआरओ गोपाल जी ओझा ने बताया कि अंमिम सूची का प्रकाशित शुक्रवार की सुबह किया जाएगा।
पंचायत चुनाव कराने के लिए जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने 21 मार्च की देर रात जनपद की 451 ग्राम प्रधान पद, 26 जिला पंचायत सदस्य पद, 654 क्षेत्र पंचायत व 5871 ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटों पर आरक्षण लागू किया। पूर्व में लागू किए गए आरक्षण के आधार पर उम्मीदवारों ने प्रचार- प्रसार शुरू कर दिया था। दुबारा सीटों पर आरक्षण लागू किया गया तो सभी पदों पर भारी परिवर्तन हुआ। इससे कुछ लोगों को झटका लगा। सीटों में लागू किए गए आरक्षण को गलत ठहराते हुए कुल 944 लोगों ने प्रधान व जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर आपत्ति जताते हुए सीटों को परिवर्तित करने की मांग किया। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित टीम ने आई हुई आपत्तियों की जांच किया। डीपीआरओ गोपाल जी ओझा ने बताया कि सीटों के आरक्षण को लेकर जो आपत्तियां आई थी। वह निराधार थी। इसकी वजह से सीटों में परिवर्तन नहीं किया है। 21 मार्च को सीटों पर जो आरक्षण लागू किया गया है। उसी के आधार पर मतदान कराया जाएगा।