Move to Jagran APP

लॉकडाउन के उल्लंघन में अब तक 282 पर मुकदमा

जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक 282 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लगातार लोगों से लॉकडाउन में घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। गुरुवार को भी पांच लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया गया। साथ ही 77 वाहनों का चालान करने के साथ एक वाहन सीज किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Apr 2020 09:23 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 06:08 AM (IST)
लॉकडाउन के उल्लंघन में अब तक 282 पर मुकदमा
लॉकडाउन के उल्लंघन में अब तक 282 पर मुकदमा

जासं, कौशांबी : जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक 282 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लगातार लोगों से लॉकडाउन में घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। गुरुवार को भी पांच लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया गया। साथ ही 77 वाहनों का चालान करने के साथ एक वाहन सीज किया गया।

loksabha election banner

एसपी अभिनंदन ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन किया गया है। लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है। गुरुवार को मंझनपुर, पूरामुफ्ती, कोखराज व सैनी थाना क्षेत्रों में पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस के हिदायत देने के बाद भी लोग घरों से निकलकर घूम रहे थे। बताया कि सड़क पर निकले 142 वाहनों की चेकिग की गई। इनमें से 77 वाहनों का चालान एक सीज कर दिया गया है। क्षेत्र में लगातार लोगों को लॉकडाउन के पालन करने का निर्देश दिया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.