Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दुराचार मामले में पंचों पर एफआइआर

कौशांबी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के अफजलपुर सांतो गांव में दुराचार के बाद किशोरी के गर्भवती होने पर गा

By Edited By: Updated: Thu, 03 Sep 2015 11:19 PM (IST)
Hero Image

कौशांबी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के अफजलपुर सांतो गांव में दुराचार के बाद किशोरी के गर्भवती होने पर गांव के लोगों ने पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया था। बुधवार की शाम आरोपी युवक सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

सैनी कोतवाली के अफजलपुर सातो गांव की 13 वर्षीय किशोरी का पिता सऊदी अरब में रहता है। पांच महीने पहले गांव के एक दबंग युवक ने किशोरी से दुराचार किया था। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। एक सप्ताह पहले परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने चोरी छिपे उसका गर्भपात करा दिया। दबंगों के खौफ के चलते किशोरी के परिजनों ने उसे अपनी रिश्तेदारी भेज दिया था।

किशोरी के साथ दुराचार होने की खबर गांव के मानिदों को हुई तो वह मामले को लेकर सामने आ गए। दोनों परिवारों के बीच पंचायत करते हुए पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया। आरोपी युवक के परिवार को हुक्का पानी बंद करने के साथ ही पीड़ित किशोरी को उसके रिश्तेदारी भेज दिया।

किशोरी से दुराचार के मामले में एसपी एसए पंकज ने सख्ती दिखाई। गांव में जांच के लिए एसपी ओपी पांडेय, सीओ सिराथू जनार्दन मिश्र व एसओ को भेजा। इसके बाद पूरी हकीकत खुल गई। पुलिस ने आरोपी सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनका कहना है कि महिला उत्पीड़न के मामले को दबाने वाले भी गुनहगार होते हैं। इसी वजह पंचायत में शामिल रहे पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। किशोरी के मां की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर