विकलांग युवक ने महिला को चाकुओं से गोदा
कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली के गांधीनगर स्थित कांशीराम कालोनी में बुधवार की सुबह एक विकलांग युवक ने मह
कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली के गांधीनगर स्थित कांशीराम कालोनी में बुधवार की सुबह एक विकलांग युवक ने महिला पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कांशीराम कालोनी गांधी नगर निवासी अशोक एक हादसे में दोनों पैरों से विकलांग हो गया। इसके बाद से ही उसका किसी न किसी बात को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। रोज-रोज के विवाद से आजिज आकर अशोक की पत्नी तीन बच्चों को छोड़कर घर से भाग गई। पत्नी के घर से चले जाने पर अशोक बच्चों को पीटने लगा। अक्सर पिता की पिटाई से बच्चे भी घर छोड़कर चले गए। पत्नी व बच्चो को घर छोड़कर जाने के मामले में अशोक पड़ोसी राजकुमारी पत्नी स्व. घनश्याम को दोषी मानता था। इसे लेकर अक्सर उसका राजकुमारी से विवाद होता रहता था। बुधवार की सुबह जब कालोनी के अधिकांश लोग किसी न किसी काम से बाहर थे। हाथ में चाकू लेकर राजकुमार ट्राईसाइकिल से ्रराजकुमारी के घर के पास पहुंच गया। जैसे ही राजकुमारी कपड़े धोकर घर के अंदर जाने लगी, अशोक ने उसे दबोच लिया और ताबड़तोड़ चाकुओं से उसके सिर में हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से वह बुरी तरह घायल हो गई। उसके शोर मचाने पर लोग आनन-फानन घर से बाहर निकले। लोगों ने किसी तरह अशोक के कब्जे से राजकुमारी को छुड़ाकर घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक को हिरासत में लेकर महिला को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां उसकी हालत में सुधार जारी है।