Move to Jagran APP

योगी सरकार ने किया है प्रदेश का विकास

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। विधायक ममतेश शाक्य ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 08:15 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 08:15 AM (IST)
योगी सरकार ने किया है प्रदेश का विकास
योगी सरकार ने किया है प्रदेश का विकास

दरियावगंज (कासगंज), संवाद सूत्र। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का गुरुवार को समापन हुआ। क्षेत्रीय विधायक ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए सरकार की उपलब्धियां एवं पार्टी की नीतियों का बखान किया।

loksabha election banner

विधायक ममतेश शाक्य ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। सभी वर्गाें को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने का कहा कि कार्यकर्ता एक जिम्मेदारी और पूरी करें कि अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराएं। सुनील तोमर, संदीप राठौर ने विधायक को रामायण भेंट की। सुशील सोलंकी, केपी सिंह सोलंकी, सुनील कुमार, सुशील, यशवीर सिंह राठौर, शमशेर सिंह, महेश, जितेंद्र बघेल, पवन कुमार, विशाल तिवारी, अंकुर मिश्रा, कौशल, सुनील वेदप्रकाश मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.