Move to Jagran APP

किसौल में गोली मार महिला की हत्या, बच्चा भी घायल

घर के आंगन में लेटी थी महिला गांव में फैली दहशत मौके पर पहुंची पुलिस प्रधानपति सहित 11 पर मुकदमा

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 10:11 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 06:23 AM (IST)
किसौल में गोली मार महिला की हत्या, बच्चा भी घायल

सहावर,संवाद सूत्र। थाना सुन्नगढ़ी के गांव किसौल में गुरुवार रात जमीनी रंजिश में घर के आंगन में लेटी महिला की गोली मार हत्या कर दी। गोली के छर्रे लगने से महिला के निकट ही लेटा हुआ बच्चा भी घायल हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 11 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

loksabha election banner

किसौल निवासी सुदामा पत्नी रामदास गुरूवार रात घर के आंगन में सो रही थी। बेटी सरोज एवं 12 वर्षीय विष्णु भी निकट सो रहे थे। रात साढ़े 12 बजे करीब कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। महिला को निशाना बनाकर गोली मारी। फायर की आवाज सुनकर अन्य परिजन जाग गए। चीख-पुकार सुन गांव में जगार होते देख हमलावर भाग गए। चीख-पुकार सुन चारपाई के निकट परिजन पहुंचे तो सुदामा खून से लथपथ थी। विष्णु के भी छर्रे लगे थे। परिजन आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए लेकर दौड़े, लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विष्णु को अलीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है। खबर मिलने पर सीओ सहावर अभिषेक राहुल के साथ थानाध्यक्ष सुन्नगढ़ी अवधेश भदौरिया भी पहुंच गए। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी की। हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर 11 लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें महिलाओं को भी आरोपी बनाया है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

पहले से दे रहे थे धमकी :

घटना के पीछे एक जमीन का विवाद बताया जा रहा है। रामदास का कहना था कि आरोपित पूर्व में भी कई बार धमकी दे चुके थे। इस संबंध में तहसीलदार को भी पहले शिकायती पत्र दिया था। मगर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इनके विरूद्ध हुआ मुकदमा

प्रधानपति सुमित, जवाहर लाल, राजाराम, मुन्नालाल एवं उसकी पत्नी, सुरजमुखी, अवधेश, हेमामालिनी, चूरे, मुनीष और एवरन।

परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-अभिषेक राहुल

सीओ सहावर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.