अवैध असलहा सहित फीरोजाबाद के दो युवक गिरफ्तार
कासगंजजागरण संवाददाता। अवैध असलहा की खरीद-फरोख्त में लिप्त फीरोजाबाद के दो युवकों को थाना सिढ़पुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित एक प्रतीक्षालय में मौजूद थे। इनके पास से आठ अवैध असलहा छह कारतूस और एक बाइक मिली है। एक आरोपित पुलिस को चकमा देकर भाग खड़ा हुआ।
कासगंज,जागरण संवाददाता। अवैध असलहा की खरीद-फरोख्त में लिप्त फीरोजाबाद के दो युवकों को थाना सिढ़पुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित एक प्रतीक्षालय में मौजूद थे। इनके पास से आठ अवैध असलहा, छह कारतूस और एक बाइक मिली है। एक आरोपित पुलिस को चकमा देकर भाग खड़ा हुआ।
सिढ़पुरा के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को सूचना मिली कि धुमरी-सियोरी रोड पर बने प्रतीक्षालय में अवैध शस्त्रों के साथ कई युवक मौजूद हैं। यह अवैध असलहा की खरीद फरोख्त के लिए आए हैं। थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ यहां पर छापा मारा। पुलिस को देख भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक मौके से भाग गया। एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जितेंद्र पुत्र रामजीलाल निवासी नगला करन सिंह थाना उत्तर और प्रमोद पुत्र रामविलास निवासी सहजपुर थाना नसीरपुर जनपद फीरोजाबाद को पकड़ा है। इनके पास से तीन अवैध पिस्टल, एक रिवाल्वर 32 बोर, चार तमंचे, छह कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। फरार साथी का नाम अभयजीत निवासी परौली सुहागनगर थाना जैथरा, एटा बताया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप