गंगा स्नान कर पितरों को किया तर्पण
श्राद्ध पक्ष के प्रथम दिन घाटों पर उमड़े श्रद्धालु ब्राह्मणों को कराया भोजन दिया दान
जागरण संवाददाता, कासगंज: पितृ पक्ष के प्रथम दिन गंगा घाटों पर दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान किया और गंगा पूजन के बाद पितरों को तर्पण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ब्राह्मणों को भोजन कराया और जरूतमंदों को दान किया। श्राद्ध पक्ष के प्रथम दिन शुक्रवार को सूरज की पौं फटते ही घाट पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद माता गंगा का पूजन किया। बालू से घाट पर भगवान शंकर की शिवलिग बनाई और जलाभिषेक किया। कुश के साथ पितरों को तर्पण किया। मान्यता है कि पितृ पक्ष में विधिविधान पूर्वक तर्पण करने से पूर्वजों के मुक्ति मिलती है। पितृ पक्ष के समय जो भी अर्पण किया जाता है वह पितृगणों तक पहुंचता है। घरों में श्राद्ध किए गए। ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। जरूतमंदों को दान दिया गया।