विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कासगंज ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई: 490 वाहनों पर 15.66 लाख का जुर्माना, प्रेशर हॉर्न-बिना हेलमेट वालों पर एक्शन

Published: Tue, 15 Sep 2026 02:36 PM (IST)

कासगंज यातायात पुलिस ने विशेष अभियान के तहत ओवरलोडिंग, प्रेशर हॉर्न और बिना हेलमेट जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कासगंज में यातायात पुलिस का विशेष अभियान शुरू हुआ।

  2. ओवरलोडिंग, प्रेशर हॉर्न, बिना हेलमेट पर 490 चालान हुए।

  3. 15.66 लाख रुपये का जुर्माना, दो वाहन सीज किए गए।

जागरण संवाददाता, कासगंज। यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरलोडिंग, प्रेशर हार्न, बिना हेलमेट कार्रवाई करते हुए दो वाहन सीज कर 490 वाहनों का चालान कर 15 लाख 66 हजार पांच सौ रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया।यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह की टीम ने मालगोदाम चौराहा, नदरई तिराहा, सौरव ढाबा और बिलराम नहर पुल क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने विशेष तौर पर मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न, हूटर, बिना एचएसआरपी और त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा अवयस्कों द्वारा वाहन चलाने के मामलों पर भी सख्ती बरती गई।

15 लाख 66 हजार पांच सौ रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित

अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात को सुचारू बनाना रहा। पुलिस ने यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग, मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वालों को भी नहीं बख्शा। कार्रवाई के दौरान कुल दो वाहनों को सीज किया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 490 वाहनों के चालान किए गए।

ओवरलोडिंग, प्रेशर हार्न और बिना हेलमेट पर कसी नकेल

इन चालानों पर कुल 15 लाख 66 हजार पांच सौ रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया है। यातायात पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- CFTI आगरा में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी: 26 सितंबर तक करें आवेदन, नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी शुरू

पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें और जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली करेगी पर्यटकों की संख्या निर्धारित, ताजमहल की धारण क्षमता तय करने को ASI ने भेजा प्रस्ताव