Move to Jagran APP

यात्रियों के लिए खल रही है बसों की कमी

परिवहन निगम में बसों का टोटा दिखाई देने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2022 04:02 AM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2022 04:02 AM (IST)
यात्रियों के लिए खल रही है बसों की कमी
यात्रियों के लिए खल रही है बसों की कमी

यात्रियों के लिए खल रही है बसों की कमी

loksabha election banner

कासगंज, संवाद सहयोगी: परिवहन निगम में बसों का टोटा दिखाई देने लगा है। परिवहन निगम में बसों का टोटा दिखाई देने लगा है। पिछले कई दिनों से यात्रियों का दबाव बढ़ा हुआ है। जबकि बसों की कमी दिखाई दी है। सबसे अधिक समस्या मंगलवार को दिल्ली रूट पर देखी गई। इस मार्ग पर पर्याप्त बसें नहीं थीं। यात्रियों को बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने मांग की है कि कासगंज डिपो के बेड़े में और बस बढ़ाई जाएं। कासगंज डिपो की बसें अलीगढ़, आगरा, दिल्ली, मथुरा, बरेली, एटा रोड पर दौड़ती हैं। पिछले तीन दिनों से देखने में आया है कि बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। संख्या बढ़ने के पीछे कोई कारण नहीं है। सामान्य दिनों की तरह ही यात्री यात्रा को निकल रहे हैं, लेकिन बसों की कमी दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि 80 बसों में से 60 बसें संचालित है, लेकिन इन बसों से यात्रियों को पर्याप्त सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। मंगलवार सुबह बस स्टैंड पर यात्री परेशान दिखाई दिए। दिल्ली जाना है। दो घंटे से बस स्टैंड पर खड़े हुए हैं, लेकिन कोई भी बस दिल्ली जाने के लिए नहीं है। समस्या हो रही है। - चंद्रपाल, यात्री दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। पूछताछ केंद्र पर ही कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है। काफी परेशानी हो रही है। - रेखा, यात्री पर्याप्त मात्रा में बस हैं। कुछ बस तो खाली भी गई हैं। हो सकता है जिस समय यात्री आए हो तो बस जो नंबर पर लगनी थी। वह डीजल लेने गई हो। - बृजेश कुमार, डिपो सहायक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.