तीर्थ नगरी में सूख रहा श्रद्धालुओं का कंठ, पुरोहितों में आक्रोश
सोरों संवाद सूत्र तीर्थ नगरी में प्रति दिन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं अव्यवस्था का दंश झेलना पड़ रहा है।
सोरों, संवाद सूत्र : तीर्थ नगरी में प्रति दिन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं अव्यवस्था का दंश झेलना पड़ रहा है। यहां श्रद्धालुओं के लिए पालिका की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसको लेकर तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है। पुरोहित बीते दिनों डीएम को ज्ञापन भी दे चुके हैं और अब आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।
सोरों में प्रतिदिन श्रद्धालु गंगा स्नान और देव दर्शन को पहुंचते हैं। चार धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालु यहां प्रतिदिन पहुंच रहे है। दूसरे राज्यों के तमाम श्रद्धालुओं की टोलियां यहां पहुंचकर विश्राम करती हैं और फिर आगे की ओर बढ़ती हैं, लेकिन सोरों में पालिका के इंतजाम नाकाफी हैं। यहां बस स्टैंड पर पीने के पानी के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। मेला ग्राउंड में एक नल लगा है वह जमीन में धंस रहा है और खराब हो गया है। इसके अलावा कस्बे के मंदिरों के आसपास भी पालिका की ओर से पीने के पानी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। वैसे तो कुछ दिन पहले पुरोहितों ने डीएम को ज्ञापन दिया था, लेकिन पालिका ने अभी तक कोई इंतजाम नहीं किए हैं। इसको लेकर अब आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। खराब पड़े हैं वाटरकूलर
सोरों में जनप्रतिनिधियों की ओर से वाटरकूलर भी लगवाए गए हैं, लेकिन यह वाटरकूलर खराब पड़े हैं। वाटरकूलर लगवाने वाले समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं हैं। कस्बा सोरों में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचते हैं। गंगा स्नान कर देव दर्शन करते हैं। पेयजल के खास इंतजाम नहीं हैं।
- पवन चरौरे, तीर्थ पुरोहित पालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए और मेला ग्राउंड के अलावा देव मंदिरों के आसपास हैंडपंप लगने चाहिए।
- लल्ला फरसेवार, तीर्थ पुरोहित नगर पालिका के अधिकारियों से कई बार इस समस्या के समाधान को कहा गया है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
- आलोक कोटेदार, तीर्थ पुरोहित श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर जगह-जगह हैंडपंप और वाटरकूलर लगने चाहिए। पालिका अपना दायित्व निभाए।
- अमित तिवारी, तीर्थ पुरोहित पेयजल के इंतजाम किए जा रहे हैं। जगह-जगह पानी के टैंकर खड़े किए जा रहे हैं। हैंडपंप भी लगवाए जाएंगे।
- संतराम सरोज, ईओ