Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी को मिल मुकाम

भाजपा का केंद्रीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित किया। वक्ताओं ने कहा कि संघर्ष के दौर से पार्टी गुजर थी। कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 06:00 AM (IST)
कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी को मिल मुकाम

कासगंज, संवाद सूत्र। भारतीय जनता पार्टी नगर सोरों का कार्यकर्ता केंद्रीय प्रशिक्षण वर्ग नगरपालिका के सामुदायिक केंद्र पर हुआ। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और संघर्ष के दौर के बारे में बताया। कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति समर्पित रहने का आह्वान भी किया गया।

loksabha election banner

मंडल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि छोटे से पौधे के रूप में जब पार्टी का गठन हुआ तो पार्टी लंबे समय तक संघर्ष के दौर से गुजरी, लेकिन कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि आज पार्टी मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीति करना ही नहीं बल्कि समाज सेवा भी है। भाजपा का कार्यकर्ता समाजसेवी श्रेणी में आता है। कार्यक्रम को नगर अध्यक्ष संजय दुबे ने संबोधित किया। संचालन नगर महामंत्री विवेक महेरे ने किया। बृजेश उपाध्याय, धर्मेंद्र वाष्र्णेय, रामेश्वर दयाल महेरे, अंशुल, सविता गुप्ता, गिरीश, आदित्य दुबे, यशोधर रावत, नीतू सिंह, वेदप्रकाश, संपूर्णानंद भारद्वाज, डा. योगेंद्र चौहान, मीरा मौर्य, कृष्णकांत वशिष्ठ, रचना शर्मा, हेमंत पंडित मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.