विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कासगंज में छात्रों के 'जय श्रीराम' पर शिक्षक की आपत्ति: बजरंग दल ने किया हंगामा, प्रधानाचार्य ने दिया टीचर को नोटिस

Published: Sun, 20 Sep 2026 08:46 AM (IST)

कासगंज के सोरों में संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में छात्रों के 'जय श्रीराम' कहने पर एक शिक्षक ने आपत्ति ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. छात्रों के 'जय श्रीराम' बोलने पर शिक्षक ने आपत्ति जताई।

  2. बजरंग दल ने कॉलेज में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

  3. प्रधानाचार्य ने शिक्षक को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस दिया।

संवाद सहयोगी, सोरों (कासगंज)। संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के छात्रों द्वारा जय श्रीराम बोलने को लेकर शिक्षक ने आपत्ति जताई। इस पर मामला तूल पकड़ गया। छात्रों की शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा किया, जय श्री राम के नारे लगाए और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
छात्रों ने शनिवार सुबह 11 बजे कक्षा में शिक्षक जनार्दन से अभिवादन में जय राम और जय श्रीराम कहा। छात्रों का आरोप है कि शिक्षक भड़क गए और फटकार लगाई।

छात्रों ने शिक्षक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए हिंदू धर्म और देवी-देवताओं को लेकर भी सवाल खड़े किए। कुछ छात्रों ने बजरंग दल के पदाधिकारियों को सूचना दे दी। इस पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पंहुच गए।

शिक्षक ने सफाई में कहा-मेरे उदाहरण को गलत समझा

कार्यकर्ताओं ने शिक्षक की हरकत पर आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओ ने कॉलेज में छात्रों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षक का कहना है कि कि उन्होंने कक्षा में बच्चों को एक कहानी सुनाई थी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा था कि मुस्लिम धर्म में खुदा और ईसाई धर्म में ईसा मसीह को माना जाता है, जबकि हिंदू धर्म में अनेक देवी-देवताओं की मान्यता है।

इसी संदर्भ में उन्होंने बच्चों से सवाल किया था कि यदि कोई व्यक्ति संकट में होगा तो इतने देवी-देवताओं में से उसे बचाने कौन आएगा। शिक्षक का कहना है कि उनकी बात को कहानी और कक्षा में दिए गए उदाहरण के संदर्भ से अलग समझा गया है।

यह भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन प्राधिकरण की बड़ी सौगात: 117 हेक्टेयर में बनेगी छाता टाउनशिप, 93 नए गांव होंगे शामिल

यह भी पढ़ें- सपा-लोकदल गठबंधन यूपी विधानसभा चुनाव में भरेगा हुंकार, 35 सीटों पर किया दावा

प्रधानाचार्य ने शिक्षक को दिया नोटिस

बजरंग दल के जिला संयोजक गोविंद महेरे ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में धार्मिक भेदभाव और देवी-देवताओं को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। विवाद बढ़ने के बाद कालेज प्रधानाचार्य रामकरन राज ने शिक्षक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल जिला संयोजक गोविंद महेरे, निखिल निर्भय, पीयूष शंकर महेरे, सुधांशु भारद्वाज सिद्धांत गुप्ता,अर्जुन राम लोटा, यश महेरे, उत्कर्ष पाराशर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।