Move to Jagran APP

नए चालक रखे, जिले में शुरू हुई एंबुलेंस सेवा

कासगंज.संवाद सहयोगी गुरुवार को एंबुलेंस चालकों और अधिकारियों के बीच समझौता वार्ता विफल हो गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 05:46 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 05:46 AM (IST)
नए चालक रखे, जिले में शुरू हुई एंबुलेंस सेवा
नए चालक रखे, जिले में शुरू हुई एंबुलेंस सेवा

कासगंज.संवाद सहयोगी : गुरुवार को एंबुलेंस चालकों और अधिकारियों के बीच समझौता वार्ता विफल हो गई। इसके बाद प्रशासन ने नए अस्थाई चालक रख कर जिले में एंबुलेंस सेवा शुरू करा दी। वहीं, हड़ताल कर रहे चालक गुरुवार देर शाम ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। वे वहा् चल रहे प्रदर्शन में शामिल होंगे।

loksabha election banner

मांगों को लेकर कई दिनों से हड़ताल कर चक्का जाम कर चुके एंबुलेंस चालक जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। देर रात कोतवाली पुलिस ने रणवीर सिंह एवं देवेंद्र पाल को प्रदर्शन स्थल से उठा लिया। बाद में दोनों चालकों को रिहा कर दिया गया। गुरुवार की सुबह समझौता वार्ता के लिए सीएमओ डा. अनिल कुमार, एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। वार्ता विफल रही। इसके बाद अधिकारियों ने चालकों से एंबुलेंस की चाबियां और सीयूजी मोबाइल फोन जमा करा लिए। इसके बाद स्थानीय स्तर पर अस्थाई चालक रख कर जिले में एंबुलेंस सेवा शुरू करा दी। लखनऊ हड़ताल में होंगे शामिल

प्रशासन ने एंबुलेंस चालकों से चाबियां ले लीं। इसके बाद चालकों ने जिला अस्पताल में जारी प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रदर्शन कर रहे करीब 150 संचालक प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लखनऊ रवाना हो गए हैं। वे वहां ईको गार्डन में जारी प्रदर्शन में शामिल होंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में ट्रेन से गुरुवार की शाम कासगंज से चले गए। अधिकारियों ने उनके सीयूजी फोन भी जमा करा लिए हैं। चाबियां एवं सीयूजी मोबाइल हड़ताली चालकों से जमा करा लिए गए हैं। स्थानीय स्तर पर उनका प्रदर्शन भी देर शाम समाप्त हो गया। नए अस्थाई चालक रख लिए गए हैं। उन्होंने एंबुलेंस का संचालन शुरू कर दिया है। जिले की एंबुलेंस सेवाएं सुचारु हो गई है।

- डा. अनिल कुमार, सीएमओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.