स्वयंसेवकों ने बांटी खीर
जासं, सिढ़पुरा: कस्बा में शरद पूर्णिमा पर मंदिरों में प्रतिष्ठित प्रतिमाओं का श्रृंगार किया गया। इस दौरान मिष्ठान के रूप में चावल की मिठाई वितरित की गई।
- फोटो-
जासं, सिढ़पुरा: कस्बा में शरद पूर्णिमा पर मंदिरों में प्रतिष्ठित प्रतिमाओं के श्रंगार हुए। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने खीर बांटी।
शरद पूíणमा पर कस्बा के महादेव मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शरद पूर्णिमा कार्यक्रम आयोजित किया। स्वयंसेवकों को शरद और पूर्णिमा का महत्व बताया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने सेवा बस्ती में खीर वितरित की। कार्यक्रम में नगर संघचालक राकेश,नगर कार्यवाह मनोज, संचालक रामजीलाल,जिला प्रचार प्रमुख संजीव, मुख्य शिक्षक हिमांशु,शिक्षक शारीरिक प्रमुख मयंक मनोज, सुधीर, बबलू,हर्ष,शम्मी कपूर चेयरमैन प्रतिनिधि, सुधीर गुप्ता,सतीश गुप्ता, सुदेश फौजी और अन्य स्वयंसेवक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।