शीतला माता को सुबह से उमड़ी भीड़
कासगंज, जागरण संवाददाता। सोमवार को शीतला माता के पूजन के लिए सुबह से ही मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। महि
कासगंज, जागरण संवाददाता। सोमवार को शीतला माता के पूजन के लिए सुबह से ही मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं मंदिरों में पहुंची तथा माता का पूजन किया। परिवार के लिए मंगल कामना की।
होली के बाद शीतला माता का पूजन विशेष माना जाता है। होली के बाद पड़ने वाले सोमवार एवं गुरुवार को इनकी पूजा की जाती है। इस पूजन के पीछे माना जाता है ऋतु परिवर्तन से होने वाली बीमारियों से बचाने में पूजा लाभकारी है। सोमवार को घरों में पूजन के लिए महिलाएं सुबह जल्दी उठ गई। मंदिरों पर सुबह पांच बजे से ही भीड़ उमड़ पड़ी। नदरई गेट, सरकुलर रोड स्थित शीतला माता मंदिर में दोपहर तक महिलाओं की लाइन लगी रही।
पुलिस फोर्स भी रहा तैनात :
मंदिरों पर शीतला माता के पूजन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। थाना प्रभारी भी मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे।
अनिष्ट से बचने के लिए मुर्गा उतारा :
नगर में पुरानी परंपरा है कि शीतला माता की पूजा के बाद बच्चों को अनिष्ट से बचाने के लिए मुर्गा उतारा जाता है। कई महिलाओं ने इसका पालन करते हुए छोटे बच्चों का मुर्गा उतारा कराया।