पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि पर भड़के कांग्रेसी
जासं, कासगंज: पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट
जासं, कासगंज: पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। जिलाधिकारी आरपी सिंह को राष्ट्रपति राम कोविंद को संबोधित ज्ञापन देकर बढ़ी कीमतें वापस लिए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष डॉ. शशी लता चौहान ने कहा कि सरकारी कंपनियां निरंतर पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें बढ़ा रही हैं। इसका सीधा प्रभाव आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे ही केंद्र सरकार की नीतियों से देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को गरीब, बेरोजगार की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रपति से मांग करती है कि हस्तक्षेप कर पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ीं कीमतें वापस कराएं। इस मौके पर राजवीर ंिसह राना, सत्यप्रकाश गुप्ता, तरूण शर्मा, राजीव चौहान, दीपक पांडेय, सुबोध शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, शशीबाला गुप्ता, विकास चौहान, नीरज मिश्रा, लाखन सिंह, भूदेव सिंह, मुकेश सक्सेना, मोहन सिंहा, राजकपूर बाल्मीकि, सुरेश पटियात, झम्मन सिंह लोधी, विनय कुमार माहेश्वरी, नीतेश सक्सेना, मुकेश सक्सेना, राकेश, महाराज सिंह, सुबोध चौहान, मुन्नालाल मौर्य सहित आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।