पुरस्कारों से मिलता है प्रोत्साहन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कासगंज, संवाद सहयोगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला स्तरीय राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को रविवार को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर पुरुस्कृत किया गया।
शहर के रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हाल में आयोजित पुरस्कार कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य तरुण शर्मा ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से बौद्धिक विकास होता है और पुरस्कार से प्रोत्साहन मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप और तरुण शर्मा ने प्रथम पुरस्कार विजेता अनुपम गौतम लैपटॉप, द्वितीय स्थान पर रहे निशांत कुमार को मोबाइल व तृतीय स्थान पर रहे सुनील कुमार को टेबलेट दिए गए। साथ ही स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिया। दिव्या शर्मा, राजवीर राना, राजकपूर बाल्मीकि, रजनेश उपाध्याय, रामकिशोर वाष्र्णेय, सौरभ पाल, अमित पाठक, झम्मन सिंह लोधी, कुंवरपाल सिंह प्रधान, अशोक पचौरी, नूर मुहम्मद नूरी, विशाल पांडेय, अर्पिता मिश्रा, दीपक मिश्रा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।