विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गांव नगला रज्जी का मुख्य मार्ग बना बंबा, लोग परेशान

By JagranEdited By:
Published: Sun, 29 Aug 2021 05:39 AM (IST)

कासगंज संवाद सहयोगी विकास खंड कासगंज की ग्राम पंचायत गढ़ी पंचगाई के गांव नगला रज्जी का मुख्य मार्ग अभी तक पक्का नहीं हुआ।

गांव नगला रज्जी का मुख्य मार्ग बना बंबा, लोग परेशान
गांव नगला रज्जी का मुख्य मार्ग बना बंबा, लोग परेशान

कासगंज, संवाद सहयोगी : विकास खंड कासगंज की ग्राम पंचायत गढ़ी पंचगाई के गांव नगला रज्जी का मुख्य मार्ग अभी तक पक्का नहीं हुआ। बारिश में मार्ग बंबा नजर आता है। इससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। ग्रामीणों को अब नए प्रधान से उम्मीद है। उन्होंने प्रधान से सड़क बनवाने एवं योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

नगला रज्जी की आबादी मात्र 400 है। इसमें लगभग डेढ़ सौ मतदाता हैं। यह गांव विकास कार्यो से अछूता है।गांव का मुख्य मार्ग अभी भी कच्चा है। किसी भी प्रधान ने मार्ग को पक्का कराने की कोशिश नहीं की। बारिश के दौरान जलभराव से यह मार्ग बंबा नजर आता है। ग्रामीणों को अब तक निर्वाचित हुए सभी ग्राम प्रधानों से शिकायत है कि उन्होंने गांव रज्जी के इस मार्ग को पक्का कराने की कोशिश तक नहीं की। ग्रामीण कहते हैं कि गांव में तमाम पात्र आवास योजना, पेंशन योजना और शौचालय योजना से वंचित हैं। यह स्थिति तब है जबकि गांव ओडीएफ घोषित हो चुका है। ग्रामीणों को नए प्रधान से उम्मीद है कि वह मार्ग को पक्का कराएंगे और पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलवाएंगे। बारिश में गांव का यह मार्ग जलभराव से बंबा के समान नजर आता है। यहां से निकलना मुश्किल होता है। वाहन तो लेकर निकलना तो लगभग नामुमकिन है।

- वीरपाल, स्थानीय ग्रामीण नए प्रधान से उम्मीद है कि वह इस मार्ग को पक्का कराएंगे। जो पात्र योजना से वंचित रह गए हैं, उन्हें उसका लाभ दिलाया जाए।

- श्रीपाल, स्थानीय ग्रामीण नगला रज्जी की यह समस्या सही है। बजट मिलते ही इसका समाधान कराया जाएगा। सड़क की इंटरलाक कराया जाएगा।

- शांति देवी, ग्राम प्रधान