कासगंज में 1 दिसंबर से शुरू होगी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन
कासगंज में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए पॉलीटेक्निक प्रवेश प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी।

छात्र इंजीनियरिंग, फार्मेसी सहित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर मई 2027 की प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
HighLights
पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए आवेदन 1 दिसंबर से शुरू होंगे।
शैक्षिक सत्र 2027-28 हेतु 20 दिसंबर तक करें आवेदन।
मई 2027 में होगी प्रवेश परीक्षा, तकनीकी शिक्षा का अवसर।
संवाद सूत्र, कासगंज। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए पॉलीटेक्निक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए एक दिसंबर से आनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इंजीनियरिंग, फार्मेसी सहित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मई 2027 में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
पॉलीटेक्निक सोरोंजी के प्रधानाचार्य राजन सिंह ने बताया कि तकनीकी शिक्षा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समयसीमा में आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन करते समय शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और अन्य आवश्यक जानकारियां सावधानीपूर्वक भरनी होंगी। फार्म में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर प्रवेश प्रक्रिया के दौरान परेशानी हो सकती है। इसलिए आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें।
प्रधानाचार्य ने बताया कि आवेदन की समयसीमा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देना होगा। मई में प्रस्तावित परीक्षा के आधार पर विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का रास्ता खुलेगा। तकनीकी शिक्षा में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है।