मौन रख सरकार की दमनकारी नीतियों का किया विरोध
समाजवादी पार्टी द्वारा महात्मा गांधी की जयंती पर मौन सत्याग्रह कर सरक
कासगंज, जागरण संवाददाता : समाजवादी पार्टी द्वारा महात्मा गांधी की जयंती पर मौन सत्याग्रह कर सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने हाथरस की घटना पर शोक व्यक्त किया।
मौन सत्याग्रह से पूर्व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सरकार लोगों की आवाज दबाना चाहती है। हाथरस में हुई हैवानियत पर विपक्षी दलों को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा। पूर्व विधायक हसतर उल्ला शेरवानी ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर है। महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर आ गया है। कैप्टनराज गुप्ता ने सरकार को किसान और जन विरोधी बताया। हफीज गांधी, वीरेंद्र सिंह गौर मोहित चौबे, कुलदीप पांडेय, लक्ष्मण सिंह, अजय, मनीष पंडा, कृष्णमुरारी, ओमशिव मिश्र, राजू यादव, ब्रजगोपाल मौजूद रहे।