Move to Jagran APP

प्रधान के भाई की हत्या, ग्रामीणों ने थाने में किया पथराव

कासगंज संवाद सहयोगी ग्राम प्रधानी की चुनावी रंजिश की आग शनिवार सुबह धधक उठी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 05:01 AM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 05:01 AM (IST)
प्रधान के भाई की हत्या, ग्रामीणों ने थाने में किया पथराव
प्रधान के भाई की हत्या, ग्रामीणों ने थाने में किया पथराव

कासगंज, संवाद सहयोगी: ग्राम प्रधानी की चुनावी रंजिश की आग शनिवार सुबह धधक उठी। पुराने मामले में प्रधान के हिरासत में लेने पर स्वजन का विरोधी पक्ष से विवाद हुआ। मारपीट और फायरिग हुई। गोली लगने से प्रधान के छोटे भाई की मौत हो गई। इसके बाद प्रधान पक्ष के लोगों ने थाने में घुसकर पथराव किया, थाना घेर लिया और घंटों रास्ता जाम किया। भीड़ के तेवर भांप पुलिस ने प्रधान को थाने से जाने दिया। हत्या के मामले में छह नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

ये घटना थाना अमांपुर के गांव देवपुर में हुई।

प्रधान रामकुमार की गांव के ही विनोद से चुनावी रंजिश है। विनोद प्रधानी का चुनाव हार गया था। बीती छह नवंबर को गांव में विनोद के एक समर्थक बीरेश को गोली लगी थी। इस मामले में नामजद प्रधान रामकुमार को पुलिस शनिवार सुबह नौ बजे हिरासत में लेकर चली गई।

इसके बाद प्रधान पक्ष के लोगों का विनोद पक्ष से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। फायरिग भी हुई। गोली लगने से रामकुमार का छोटा भाई यशवीर और पुष्पेंद्र घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां यशवीर ने दम तोड़ दिया।

इस घटना से आक्रोशित स्वजन और ग्रामीण थाना अमांपुर पहुंच गए। महिलाओं ने थाने में घुसकर पथराव किया। थाने के बाहर ग्रामीणों की भीड़ हंगामा करने लगी। रास्ता जाम कर दिया। ये लोग प्रधान को छोड़ने और हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

कई थानों की पुलिस और पीएसी बुलाई

भीड़ के तेवर और माहौल भांप कई थानों की पुलिस और पीएसी बुला ली गई। करीब तीन घंटे तक चले हंगामा के बाद पुलिस ने प्रधान रामकुमार को थाने से छोड़ दिया। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। छह के विरुद्ध नामजद मुकदमा

मामले में आरोपितों पर चुनावी रंजिश के चलते गोली मारकर पुत्र की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। प्रधान रामकुमार के पिता रमनपाल ने धर्मेंद्र, सतेंद्र, कुलदीप, विनोद, पुष्पेंद्र, अवनीश के विरुद्ध हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

- अनिल कुमार सिसौदिया, एएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.