जिले भर में गूंजे स्वामी विवेकानंद के संदेश
स्वामी विवेकानंद को याद किया गया, उनके संदेश गूंजे
कासगंज,जेएनएन। देहात में स्वामी विवेकानंद के संदेश गूंजे। सोरों में अभाविप द्वारा नवीन एवं पुरातन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किय तो सिढ़पुरा के साक्षीधाम बकावली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बकावली के रानी अवंती बाई इंटर कॉलेज में संपन्न कार्यक्रम में बौद्धिक सह जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे ने विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता ओमप्रकाश ने की। इस मौके पर श्यामा श्याम, संजीव, केशव ¨सह, अमन, सुरेंद्र, मनोज सोलंकी, गौरव, जयप्रकाश, अर¨वद, नवीन, अर¨वद, नवीन तिवारी आदि मौजूद रहे। सोरों के संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नवीन एवं पुरातन कार्यकर्ता सम्मेलन का में मुख्य वक्ता कुशल खितौलिया एवं कार्यक्रम अध्यक्ष नीतू ¨सह ने कहा स्वामी विवेकानंद जैसा युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत दूसरा कोई नहीं हो सकता। युवाओं से स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने का आहवान किया। संयोजक महेंद्र शास्त्री ने आभार जताया। अखिलेश तिवारी, अनुज गिरि, ऋषभ बरवारिया, गौरव सोनी, गो¨वद तिवारी, शरद तिवारी, रामवैभव मेहरे, राघव बौहरे, आशीष दौनेरिया, बलराम श्रीवास्तव, आदित्य पचौरी, गो¨वद पचौरी, रवि यादव, सत्यम, अनुराग गोस्वामी, अजय रामनोटा, संपूर्णानंद भारद्वाज आदि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।