विधिक जानकारी देकर किया जागरूक
विधिक साक्षरता शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जासं, कासगंज: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विकास खंड गोरहा के गांव मामों के प्राथमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को जानकारी देकर जागरूक किया। उन्हें कर्तव्य और अधिकारों का बोध कराया।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरेंद्र कुमार ओझा ने लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लोक अदालत, निश्शुल्क अधिवक्ता, आíथक सहायता, सुलह समझौता के आधार पर वादों के निस्तारण के संबंध में विस्तृत रूप से समझाया। कासगंज के नायब तहसीलदार कृति ¨सह ने महिला सशक्तीकरण पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए उनके अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराया। अधिवक्ता शारदा सक्सेना ने दहेज अधिनियम, कन्या भ्रूण हत्या, मोटर यान अधिनियम पर बने कानूनों की जानकारी दी। शिविर में अन्य विषय विशेषज्ञों ने कहा कि कानून की जानकारी न होने से तमाम लोग अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। उन्हें इसकी जानकारी होनी चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान रूबी ¨सह ने आयोजन के लिए जिला सेवा प्राधिकरण के सचिव और अन्य का आभार व्यक्त किया।