Move to Jagran APP

लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ा रही भाजपा की सरकार

कासगंज संवाद सहयोगी भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत गांव इस्माईलपुर में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 05:54 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 05:54 AM (IST)
लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ा रही भाजपा की सरकार
लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ा रही भाजपा की सरकार

कासगंज, संवाद सहयोगी: भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत गांव इस्माईलपुर में हुई। राष्ट्रीय महासचिव ने किसानों से एकजुट रहकर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों को ताकत देने की अपील की। किसानों ने राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया।

loksabha election banner

राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप पांडेय ने कहा कि किसान जायज मांगों को लेकर दिल्ली में एक महीने से सड़कों पर है। अब तक तीन दर्जन किसान सर्दी के चलते काल के गाल में समा गए, लेकिन सरकार का दिल नहीं पसीज रहा है। देश के प्रधानमंत्री हटधर्मी बने हुए हैं। देश की सरकार लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। जिलाध्यक्ष आशीष पांडेय ने कहा कि यदि किसान एकजुट रहे तो सरकार को झुकना होगा और किसानों को न्याय मिलेगा। अमर सिंह राजपूत, मेघ सिंह कश्यप, उमेश दीक्षित, श्यामवीर सिंह चौहान, अमर सिंह चौहान, दुरबीन सिंह यादव, प्रमोद यादव, तौफीक खान, हरि सिंह, करन यादव, वीरेंद्र सिंह, तूफान सिंह मौजूद रहे।

सपा जिलाध्यक्ष ने की कार्यकारिणी की घोषणा

संवाद सहयोगी, कासगंज: समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को सरकुलर रोड स्थित कैंप कार्यालय उर्मिला पैलेस पर हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने संगठन को गतिशील बनाने के उद्देश्य जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। शहर अध्यक्ष अवरार अहमद को बनाया। पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिए गए।

जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जो भी पदाधिकारी सक्रिय नजर नहीं आएंगे उन्हें पद मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही। साथ ही पदाधिकारियों मनोनयन पत्र दिए। पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी ने कहा कि कार्यकर्ता पंचायत एवं विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष एवं ब्लाक अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष अपने क्षेत्रों में मासिक बैठक अनिवार्य रूप से करें। यह बने पदाधिकारी

उपाध्यक्ष कुलदीप पांडेय, राजेश अग्रवाल, गंगा सहाय कश्यप, विजेंद्र सिंह गौर, स्वालेह अंसारी, महेंद्र सिंह कुशवाह एवं महासचिव हसरत उल्ला शेरवानी, कोषाध्यक्ष रघुनाथ सिंह यादव, सचिव लक्ष्मण सिंह, कमल सिंह, ओम शिव मिश्रा, देवेंद्र सिंह लोधी, मनोज कुमार यादव, सत्येंद्र सिंह आर्य, अशोक मौर्य, रामगोपाल बघेल, संजय यादव, राजेश शंखबार, रामनरेश, बादल प्रजापति, महेंश चंद्र दिवाकर, राजेश कश्यप को बनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.