Move to Jagran APP

किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही केंद्र की सरकार

कासगंज संवाद सहयोगी कृषि कानूनों को वापस लिए जाने एवं आंदोलन कर रहे किसानों के साथ पुलिस द्वारा किए जा रहे अमानवीय व्यवहार के विरुद्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Dec 2020 06:04 AM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2020 06:04 AM (IST)
किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही केंद्र की सरकार

कासगंज, संवाद सहयोगी: कृषि कानूनों को वापस लिए जाने एवं आंदोलन कर रहे किसानों के साथ पुलिस द्वारा किए जा रहे अमानवीय व्यवहार के विरुद्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। केंद्र और प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। कांग्रेसियों ने मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए।

loksabha election banner

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अदनान मियां ने कहा है कि काले कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों पर केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस इस गलन भरी सर्दी में पानी की बौछार कर रही है। यह अमानवीयता की हद है। इससे कई किसान दम तोड़ सकते हैं। हठधर्मी केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही। यह केंद्र सरकार की मनमानी है। शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप एवं जिला प्रवक्ता तरुण शर्मा ने कहा कि देश की अन्नदाता की स्थिति ऐसी कभी नहीं हुई जैसी भाजपा सरकार में हो रही है। भाजपा किसानों के दम पर सत्ता तक पहुंची है। अब यह किसान भाजपा को उत्पीड़न का जवाब देगा। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर शैलेंद्र कश्यप, अशोक कुमार मिश्रा, दीप कुमार पांडेय, अमित पाठक, राजवीर सिंह राना, लाल मियां, संतोष कुशवाह, चंद्रमोहन सक्सेना, झम्मन सिंह लोधी, श्याम बाबू चंचल, राजकपूर बाल्मीक, असगर सैफी, अशीष प्रताप सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, अजय बिसारिया आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.