ऐतिहासिक होगी अटल की अस्थि विसर्जन यात्रा
कासगंज: देश के जननायक अटल बिहारी वाजपेई की अस्थि विसर्जन यात्रा ऐतिहासिक होगी। बृज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के नेतृत्व में बैठक हुई।
जासं, कासगंज: देश के जननायक अटल बिहारी वाजपेई की अस्थि विसर्जन यात्रा ऐतिहासिक होगी। बृज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में दिशा निर्देश दे दिए गए है। वहीं प्रदेश संगठन मंत्री ने भी संदेश भेज दिया है। अनुशासन की सीख भी दी गई है।
बैठक में बोलते हुए बृज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारत रत्न थे। उन्हें पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा है। देश भर में सोरों को अचला गंगा मानते हुए यहां अस्थि विसर्जन का विशेष महत्व है। पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां यहां भी पहुंचेगी। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह शालीनता के साथ पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील कुमार बंसल ने अनुशासन की सीख देते हुए पत्र भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि जो स्थान पुष्पवर्षा के लिए तय किए गए है, उस स्थान पर कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। अस्थि कलश के आने से पूर्व एडवांस टीम कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था देखे। इसलिए सोरों पर कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करनी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे अनुशासन में रहें। यात्रा ऐतिहासिक होगी और इसमें काफी भीड़ भी होगी। कार्यक्रम में माला का प्रयोग न कर पुष्प और पंखुड़ियों का प्रयोग किया जाएगा। कोई कार्यकर्ता मार्ग परिवर्तन का अनुरोध न करें तो ज्यादा बेहतर रहेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, विधायक देवेंद्र राजपूत, नवल कुलश्रेष्ठ, गौरीशंकर शर्मा, संजय पुंढ़ीर, डा. वीडी राना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन भी कर रहा तैयारी
जहां एक ओर पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि विसर्जन के लिए भाजपा तैयारियों में जुटी है वहीं प्रशासन भी अपने स्तर से तैयारी कर रहा है। डीएम आरपी ¨सह ने एसडीएम कासगंज को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा नगर पालिका की विशेष व्यवस्था रहेंगी।