विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कासगंज में 250 वाहनों का चालान, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पांच लाख का लगाया जुर्माना

By Suman Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 13 Nov 2026 08:37 PM (IST)

पुलिस ने कासगंज में यातायात माह के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाकर 280 वाहन चालकों के चालान किए, जिन पर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, कासगंज। यातायात माह के तहत पुलिस ने शुक्रवार को जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चांडी तिराहा सहावर रोड और राजकोल्ड तिराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 280 वाहन चालकों के चालान किए गए। इन पर कुल 5.08 लाख रुपये का आनलाइन शमन शुल्क लगाया गया। वहीं, इंटरसेप्टर वाहन से ओवरस्पीडिंग करते मिले 85 वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाने, मोबाइल पर बात करने और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वालों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न लगे छह, मोडिफाइड साइलेंसर वाले दो वाहनों तथा प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहनों के चालान किए गए।

नशे में वाहन चलाने वाले तीन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई हुई। यातायात जागरूकता अभियान के तहत श्रीमती मीना देवी इंटर कालेज, नगला भूड़ अमांपुर रोड पर कार्यशाला आयोजित की गई।

प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा और सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने नाबालिगों को वाहन न चलाने, मोबाइल का प्रयोग न करने और पैदल चलते समय फुटपाथ व जेब्रा क्रासिंग का इस्तेमाल करने की सलाह दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।