विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP में कासगंज रहा टॉप, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं में निस्तारण के मामले में मारी बाजी

By Suman Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 02 Nov 2026 07:41 PM (IST)

कासगंज जिले ने ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं में 97.20% निस्तारण दर के साथ उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह ...और पढ़ें

कासगंज के डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओपी सिंह।

कासगंज के डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओपी सिंह।

जागरण संवाददाता, कासगंज। जनसेवा में डिजिटल उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए जिले ने ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। अक्टूबर में आनलाइन प्रमाणपत्र आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण में जिले 97.20 प्रतिशत निस्तारण दर के साथ उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अव्वल रहा है। डीएम ई-डिस्ट्रिक्ट टीम और कर्मचारियों को बधाई दी।

डीएम प्रणय सिंह के कुशल नेतृत्व, नियमित समीक्षा और सुदृढ़ मानिटरिंग के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। विभागीय समन्वय को प्राथमिकता देते हुए सभी अधिकारियों ने आवेदनों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए विशेष प्रयास किए। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंसुल माहेश्वरी ने बताया कि अक्टूबर 2026 में जिले में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर कुल 21,629 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 21,023 आवेदनों का निस्तारण किया गया।

इनमें 18,992 आवेदन स्वीकृत किए गए। इस प्रकार जिले की कुल निस्तारण दर 97.20 प्रतिशत रही, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। डीएम ने इस उपलब्धि पर सभी संबंधित विभागों, तहसील स्तरीय अधिकारियों, ई-डिस्ट्रिक्ट टीम और कर्मचारियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह सफलता टीमवर्क, सतत निगरानी और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण और दक्षता के साथ आमजन को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।