विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आईजीआरएस रैंकिंग में कासगंज पुलिस ने रचा इतिहास, शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में अव्वल

By Suman Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 03 Nov 2026 09:58 PM (IST)

कासगंज पुलिस ने अक्टूबर 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है, जिसमें उसने 125 ...और पढ़ें

कासगंज के एसपी ओपी सिंह।

कासगंज के एसपी ओपी सिंह।

जागरण संवाददाता, कासगंज। आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कासगंज पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। अक्टूबर 2026 की जारी रैंकिंग में जनपद कासगंज प्रदेश के सभी जिलों में अव्वल रहा। खास बात यह है कि जनपद ने कुल 125 अंकों में से पूरे 125 अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में आइजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की गई। सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसपी ओपी सिंह समय-समय पर आइजीआरएस पोर्टल पर लंबित और निस्तारित शिकायतों की समीक्षा करते रहे। इस दौरान निस्तारण में सामने आ रही कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आईजीआरएस सेल के साथ ही सर्किल और थानों में तैनात कर्मचारियों ने भी शिकायतों के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाई।

एसपी ने इस उपलब्धि पर आईजीआरएस सेल, सर्किल और थानों में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई और शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता बनाए रखें। प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निस्तारित किया जाए, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके।





देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।