Move to Jagran APP

छतों पर एलएमजी, जमीं पर खाकी

पुलिस ने तिरंगा यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही जिले में धारा 144 लागू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Aug 2018 12:37 AM (IST)Updated: Wed, 15 Aug 2018 12:37 AM (IST)
छतों पर एलएमजी, जमीं पर खाकी
छतों पर एलएमजी, जमीं पर खाकी

जागरण संवाददाता, कासगंज: गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुए बवाल को देखते हुए इस बार स्वतंत्रता दिवस पर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस इस बार कोई चूक नहीं करना चाहती। वहीं शहर में भी दहशत का माहौल है। सुरक्षा को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर गर्म है। जहां एक और खाकी के खौफ में सब कुछ सुरक्षित रहने की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ तिरंगा यात्रा की चर्चा भी कम नहीं है। खुफिया विभाग अपनी पैन नजर रखे हुए है। घर की छतों पर एलएमजी लिए जवान तैयार किए गए हैं। समीप के जिलों से भी पुलिस बल बुला लिया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

loksabha election banner

गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुए बवाल ने कासगंज देशभर में सुíखयां बन गया। उसके बाद जमकर बवाल हुआ था। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर सतर्कता बरती जा रही है। तिरंगा यात्रा को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसी बीच यात्रा निकालने की एक अर्जी भी प्रशासन के पास आई थी उसे पुलिस ने अनुमति नहीं दी। उधर चर्चा है कि कस्बे के कुछ युवा तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। खुफिया तंत्र तो पहले ही सक्रिय कर दिया गया था, स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के लिहाज से घरों की छतों पर भी एलएमजी से लैस जवानों को तैनात किया जाएगा। जिन नागरिकों को मुचलका में पाबंद कर दिया गया है। वह घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे। उन पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। पुलिस की तैयारी है कि यदि किसी ने तिरंगा यात्रा निकालने की कोशिश की और अराजकता फैलाने का प्रयास किया तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। रात भर कड़ी चौकसी

पुलिस ने रातभर चौकसी बरती है। सार्वजनिक स्थलों के अलावा होटलों पर अभियान चलाकर संदिग्धों की तलाशी ली है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य विभागों में गहनता से छानबीन की। एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में रात भर शहर के चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली गई। वहीं जिले की सीमा पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है।

यह बनाई व्यवस्था जिले में दो एसपी, तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ तैनात रहेगी। 43 पॉइंट, 30 बॉर्डर पॉइंट की व्यवस्था बनाई गई है। इसके अलावा 2 जोन, 7 सेक्टर बनाए गए हैं। 25 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे, 35 स्थानों की छतों पर पुलिस बल तैनात होगा। 17 प्रभारी निरीक्षक, आधा दर्जन पुलिस क्षेत्राधिकारी, 15 निरीक्षक, 105 उप निरीक्षक, 110 हैड कांस्टेबल, 518 आरक्षी लगाए गए हैं। शहर भर में चर्चा

शहर में अधिकांश जुबां पर एक चर्चा है कि हम स्वतंत्र भारत में एक बार फिर से गुलामी की जंजीरों में बंधे नजर आएंगे। यह कैसा स्वतंत्रता दिवस है। आजादी के दिन ही हमें तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं होगी। हमारे जोश पर पुलिस का पहरा होगा। यह तो अंग्रेजी हुकूमत जैसा राज नजर आ रहा है। तमाम बुजुर्ग इसी बात की चर्चा कर रहे थे कि देशभक्ति के जच्बे पर पुलिस का पहरा नहीं होना चाहिए। कोई तिरंगा यात्रा निकालना चाहता है, तो पुलिस सुरक्षा में यात्रा निकलनी चाहिए। कोई विवाद ही नहीं होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.