कासगंज में नायब तहसीलदार पर हमला, अवैध खनन रोकने गए थे; ड्राइवर को पीटा
नायब तहसीलदार सुरेश चौधरी पर कासगंज के सोरों क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के दौरान हमला किया गया, जिसमें उनके ...और पढ़ें

कासगंज में अवैध खनन कर मिट्टी ले जाने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली।
जागरण संवाददाता, कासगंज। थाना सोरों क्षेत्र में अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार सुरेश चौधरी पर मंगलवार की दोपहर 12:50 बजे महाराजपुर क्षेत्र के जंगल में अवैध खनन में जुटे लोगों द्वारा हमला करके धक्का मुक्की की और उनके चालक का पीटा। चालक का मोबाइल छीनने का भी छीन लिया। नायब तहसीलदार सुरेश चौधरी ने सोरों कोतवाली में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नायब तहसीलदार सुरेश चौधरी अवैध खनन की सूचना पर पंहुचे थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग से करीब 100 मीटर दूर अवैध खनन होता दिखाई दिया। उन्होंने चालक जीतू से वाहन खनन स्थल की ओर ले जाने को कहा। वहां पहुंचकर उन्होंने खनन कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया तो आठ से 10 लोगों ने उनके और चालक के साथ अभद्रता करते हुए हमला कर दिया।
इसी दौरान चालक का मोबाइल भी छीन लिया गया। उसकी पटाई कर दी। तहरीर के मुताबिक आरोपितों ने जबरन चार ट्रैक्टर-ट्रालियों और एक लोडर को मौके से भगा दिया। नायब तहसीलदार ने लोडर मालिक के रूप में राहुल राजपूत तथा ट्रैक्टर-ट्राली मालिकों में विकास यादव और दिलीप के नाम बताए हैं। दो अन्य लोगों की पहचान नहीं हो सकी। एक युवक को लोग राजा-राजा कहकर बुला रहे थे।
आरोप है कि उसने सबसे अधिक अभद्रता की और वाहनों को मौके से भगाने में मुख्य भूमिका निभाई। नायब तहसीलदार ने तहरीर में बताया कि घटना में शामिल आठ-दस लोगों में से पांच की फोटो और वीडियो उनके पास उपलब्ध हैं। उन्होंने सोरों कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
