कासगंज में मॉडिफाइड बुलेट सीज, प्रेशर हॉर्न लगाने वाले 24 बाइकों को भेजा 3.20 लाख का चालान
कासगंज में परिवहन विभाग ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

कुल 3 लाख 20 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान जारी
HighLights
कासगंज में मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई।
एक मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिल सीज, 24 वाहनों पर चालान।
3.20 लाख रुपये का ऑनलाइन चालान जारी, अभियान जारी रहेगा।
जागरण संवाददाता, कासगंज। वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है।
रविवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया गया। वहीं, प्रेशर हार्न लगे वाहनों के 24 चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 3 लाख 20 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान जारी किया गया।
अभियान के दौरान 3 वाहन चालकों के वाहनों से प्रेशर हॉर्न उतरवाकर जब्त भी किए गए। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अधिकारियों ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर और हॉर्न का ही प्रयोग करें, ताकि ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सके और सड़क पर सुरक्षित वातावरण बना रहे।
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर जानलेवा स्पीड, 6 महीने में 40 हादसे और 12 मौतें... फिर भी चालान ZERO!
