विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कासगंज का इलेक्ट्रॉनिक बाजार महंगाई में भी गुलजार, सीमित बजट वाले ग्राहकों को लुभा रही किस्तों की सुविधा

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:55 PM (IST)

महंगाई के बावजूद कासगंज का इलेक्ट्रॉनिक बाजार गुलजार है, त्योहारों के मौसम में ईएमआई ने टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन जैसे उपकरणों की बिक्री को बढ़ावा दिया है।

त्योहार को लेकर ब्लू टाउन टावर के शोरूम में सजा इलेक्ट्रानिक का सामान। जागरण

त्योहार को लेकर ब्लू टाउन टावर के शोरूम में सजा इलेक्ट्रानिक का सामान। जागरण

HighLights

  1. महंगाई के बावजूद कासगंज का इलेक्ट्रॉनिक बाजार गुलजार।

  2. ईएमआई सुविधा ने ग्राहकों को खरीदारी में मदद की।

  3. ग्राहक किफायती मॉडलों और बिजली खपत पर दे रहे ध्यान।

जागरण संवाददाता, कासगंज। महंगाई के बीच भी शहर का इलेक्ट्रानिक बाजार गुलजार है। त्योहारों के मौसम में घरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए लोग टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों की खरीदारी कर रहे हैं।

हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में कई उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी और घरेलू बजट पर दबाव के चलते ग्राहक खरीदारी से पहले कीमतों की तुलना कर रहे हैं। ऐसे में ईएमआइ यानी आसान किस्तों पर सामान खरीदने की सुविधा ग्राहकों के लिए राहत बनकर सामने आई है।

दीपावली त्योहार को लेकर इलेक्ट्रानिक दुकानें तैयार हो गईं हैं। इलेक्ट्रानिक उत्पाद की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है। ग्राहक अपनी जरूरत, बजट और विशेषताओं को ध्यान में रखकर उत्पाद पसंद कर रहे हैं।

कोई बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहा है तो कोई बिजली की कम खपत वाले फ्रिज और वाशिंग मशीन को प्राथमिकता दे रहा है। वहीं, कुछ ग्राहक महंगे ब्रांड और बड़े माडल के बजाय किफायती विकल्प चुन रहे हैं।

कीमतों में बढ़ोतरी से ग्राहक कर रहे तुलना

पिछले वर्ष के मुकाबले इलेक्ट्रानिक उत्पादों की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। हालांकि, सभी उत्पादों की कीमतों में एक समान बढ़ोतरी नहीं हुई है। ब्रांड, माडल, क्षमता, फीचर और बाजार में उपलब्ध आफर के अनुसार कीमतें अलग-अलग हैं।

ग्राहकों को खरीदारी के दौरान पुराने और नए माडल की कीमतों के साथ बिजली की खपत और वारंटी की जानकारी भी दी जा रही है। टीवी में बड़ी स्क्रीन और स्मार्ट फीचर, फ्रिज में अधिक क्षमता तथा वाशिंग मशीन में आटोमैटिक सुविधा वाले माडल ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

दुकानदारों से बातचीत

त्योहारों के दौरान ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। कई ग्राहक पहले कीमत पूछते हैं और फिर अपनी जरूरत के हिसाब से माडल चुनते हैं। ईएमआइ की सुविधा से उन लोगों को भी सामान खरीदने में मदद मिलती है, जो एकमुश्त बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते। हालांकि किस्तों पर खरीदारी से पहले ग्राहक डाउन पेमेंट और मासिक किस्त की जानकारी जरूर लेते हैं।

-अंशुमान यादव, ब्लूटाउन टावर, इलेक्ट्रानिक कारोबारी।

ग्राहक अब उत्पाद की कीमत के साथ उसकी गुणवत्ता, बिजली की खपत और वारंटी पर भी ध्यान दे रहे हैं। कुछ लोग बजट के कारण कम कीमत वाले माडल पसंद करते हैं, जबकि कुछ बेहतर फीचर के लिए अधिक खर्च करने को तैयार हैं। उनके अनुसार, किस्तों की सुविधा और त्योहारों के दौरान मिलने वाले आफर से ग्राहकों को खरीदारी का विकल्प मिल रहा है।

-शैलेंद्र कुमार, हैवल्स शोरूम संचालक।

यह भी पढ़ें- दीवार की सजावट से लेकर योगा सीट तक, बुनकरों के हुनर का बजा डंका; अंतरराष्ट्रीय बाजार में छाई सीतापुर की दरी

यह भी पढ़ें- करवा चौथ को लेकर औरैया के बाजार गुलजार, महिलाओं के लिए पार्लरों में लुभावने ऑफर