किसानों की हिमायती है भाजपा सरकार
भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्षेत्र के ग्राम जारई में किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जासं, अमांपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्षेत्र के ग्राम जारई में किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया और किसानों की समस्याओं को सुन उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिलाया।
किसान कल्याण सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र प्रताप ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए तमाम योजनाओं को चला रखा है। किसान उनसे लाभांवित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों और मजदूरों की पार्टी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह सरकार की योजनाओं का लाभ उठाए। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में अभूतपूर्व डेढ़ गुना वृद्धि कर किसानों से किया वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। जन प्रतिनिधियों ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीकम ¨सह बोहरे व कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजवीर ¨सह भल्ला ने किया। इस मौके पर हरीओम वर्मा, खूब सिंह, अवनीश सोलंकी, योगेश, श्योराज ¨सह, विनोद गुप्ता, भगवान ¨सह वर्मा, आकाश गुप्ता सर्राफ, अनुज राघव, हेमंत दीक्षित, केडी सोलंकी, पप्पू भईया, ओमपाल प्रधान, घनश्याम, मुन्नालाल, विनय यादव, नेम¨सह वर्मा, राम¨सह वर्मा, सुरेश पाल, सुनील कुमार सहित सैकड़ों ग्राम वासी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे