विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कासगंज में भूमि विवाद के दौरान इंस्पेक्टर को गोली मारी, प्रशासन द्वारा कब्जा दिलाने से बौखलाया था दूसरा पक्ष

Published: Thu, 04 Jan 2024 07:58 AM (IST)

Kasganj News खेत पर दो पक्षों में विवाद के दौरान दबंगों ने बुधवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग की। इंस्पेक्टर को गोली ...और पढ़ें

कासगंज में भूमि विवाद के दौरान इंस्पेक्टर को गोली मारी, प्रशासन द्वारा कब्जा दिलाने से बौखलाया था दूसरा पक्ष
कासगंज में भूमि विवाद के दौरान इंस्पेक्टर को गोली मारी, प्रशासन द्वारा कब्जा दिलाने से बौखलाया था दूसरा पक्ष

जागरण संवाददाता, कासगंज। खेत पर दो पक्षों में विवाद के दौरान दबंगों ने बुधवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग की। इंस्पेक्टर को गोली मारकर दबंग फरार हो गए। आरोपित पक्ष के दो बेटे जिला बदर हैं। इंस्पेक्टर को दिल के ऊपर कंधे में गोली लगी है। उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है।

शिवपाल और ऋषिपाल पक्ष में 10 बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। ऋषिपाल पक्ष दबंग है। राजस्व विभाग की जांच के बाद पुलिस ने शिवपाल पक्ष को पिछले दिनों कब्जा दिलाया था।

बुधवार को शिवपाल फसल को पानी दे रहे थे। आरोप है कि ऋषिपाल पक्ष पहुंचा और पाइप लाइन काट दी। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

सूचना पर थाना सिकंदरपुर वैश्य इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हमलावरों को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर राठौर आगे बढ़े, तभी एक गोली उनके दिल के ऊपर कंधे पर लगी और वे गिर पड़े। इसके बाद हमलावर भाग निकले। एसपी ने बताया कि आरोपितों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। घायल इंस्पेक्टर फिरोजाबाद के रहने वाले हैं।