स्कूल-कॉलेजों में गूंजे देशभक्ति के तराने
हर राह पर सुबह तिरंगा हाथ में थाम बच्चे दिखाई दे रहे थे। लहराता तिरंगा बच्चों में एक नए उत्साह का संचार कर रहा था।
जागरण संवाददाता, कासगंज : गुरुवार का दिन उल्लास का दिन था। हर राह पर सुबह तिरंगा हाथ में थाम बच्चे दिखाई दे रहे थे। लहराता तिरंगा बच्चों में एक नए उत्साह का संचार कर रहा था।
माउंट लिट्राजी स्कूल में प्रबंधक दीपक गुप्ता एवं प्रिसिपल राकेश भाटिया ने ध्वजारोहण किया। स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। बच्चों ने सैनिकों पर कविताओं की प्रस्तुति दी। अमित सक्सेना, विकास श्रीवास्तव, गौरव, रवि आदि उपस्थित थे। राव महेंद्र पाल सिंह सरस्वती शिशु मंदिर बिलराम गेट पर मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संजय अग्रवाल, नीरज माहेश्वरी, दुष्यंत वशिष्ठ, विनय अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे। राजकुमार ने संचालन एवं मान सिंह राठौर ने आभार व्यक्त किया।
एमएन पब्लिक स्कूल प्रह्लादपुर में विधायक देवेंद्र राजपूत ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक भगवती प्रसाद ने स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। एनआर पब्लिक स्कूल में विवेक राजपूत के निर्देशन में कार्यक्रम हुए। दद्दा पब्लिक स्कूल सहित श्रीसूरज प्रसाद डागा इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम हुए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण के बाद कॉलेज की मेधावी छात्राओं को प्रधानाचार्य राजेश यादव ने पुरस्कृत किया।