जलभराव और कीचड़ में तब्दील हुआ हाईवे
बदायूं-मैनपुरी हाईवे के के दोनों तरफ नालियां नहीं है। सड़क पर गड्ढे चालकों के लिए मुसीबत बन रहे हैं।
संवाद सूत्र, पटियाली (कासगंज): बदायूं-मैनपुरी हाईवे जलभराव से कीचड़ में तब्दील हो गया है। सड़क पर गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। मुख्य चौराहे पर बसी आबादी के घरों एवं दुकानों से निकलने वाला गंदा पानी नाली में नहीं जाकर हाईवे पर आ जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बदायूं-मैनपुरी हाईवे पर तहसील क्षेत्र के गंगा नदी पार ग्राम नगला मुंता चौराहा के निकट हाईवे दलदल में तब्दील हो गया है। मख्य चौराहे पर बसी आबादी के घरों और दुकानों से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए नाली का इंतजाम नहीं है, जिससे वह सड़क पर जमा हो जाता है। जलभराव के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को आए दिन मुख्य चौराहे पर परेशानी एवं जाम का सामना करना पड़ता है। आए दिन दो पहिया और चार पहिया वाहन कीचड़ में फंस जाते है। साथ ही राहगीरों को भी परेशानी होती है। ग्राम प्रधान तबारिक हुसैन का कहना है कि चौराहे पर हाईवे नीचा होने के कारण गंगा नदी की बाढ़ का पानी प्रति वर्ष भर जाता है जिस कारण जलभराव होता है। इससे नालियां भी टूट जाती है।