कासगंज-- गंजडुंडवारा में बंबा में मिला हैंड ग्रेनेड
-सफाई के दौरान मिला, दहशत में तितर-बितर हुए कर्मचारी -हैंड ग्रेनेड की जांच को आगरा से टीम आयी। उसे हैंडग्रेनेड को फयूज बताया।
-सफाई के दौरान मिला, दहशत में तितर-बितर हुए कर्मचारी
-हैंड ग्रेनेड की जांच को आगरा से बुलाए एक्सपर्ट, बताया फ्यूज
जागरण संवाददाता, कासगंज: गंजडुंडवारा में गुरुवार शाम को बंबा सफाई के दौरान हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। हैंड ग्रेनेड पूरी तरह से फ्यूज देख लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने इसकी जांच के लिए आगरा से एक्सपर्ट बुलाए हैं।
नगर में कैनाल रोड पर एक बंबा है। इसमें आसपास की आबादी का गंदा पानी बहता है। गुरुवार शाम को नगर पालिका के कर्मचारी इस बंबे की सफाई कर रहे थे। कुल्लन तिवारी के मकान के सामने बंबा से कचरा निकालने के दौरान कर्मचारियों को बमनुमा वस्तु दिखाई दी। एक बारगी तो कर्मचारी दहशत के चलते तितर-बितर हो गए। सनसनी फैली तो लोगों की भीड़ जुटने लगी।
खबर लगने पर पालिकाध्यक्ष संजीव महाजन मौके पर आ गए। खतरे की आशंका को देखकर भीड़ को दूर हटाया। बंबा में बम मिलने की जानकारी पहुंची पुलिस ने इसे हैंड ग्रेनेड बताया।
सीओ पटियाली रविंद्र वर्मा ने बताया कि इस तरह के हथियार सेना में होते हैं। मगर, यहां पर मिला हैंड ग्रेनेड पूरी तरह से फ्यूज था। आशंका है कि किसी कबाड़ी ने स्क्रेप में ये हैंड ग्रेनेड लिया होगा, कार्रवाई के डर से बंबा में फेंक दिया। हालांकि पुलिस अब इसके पीछे के कारणों को तलाशने में जुटी है। गंजडुण्डवारा में बंबा की सफाई के दौरान हैंड ग्रेनेड मिला है। जांच के लिए आगरा से एक्सपर्ट बुलाए गए हैं। पुलिस कारणों की तलाश कर रही है।
- डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी।