मंत्रों की गूंज संग फेरे तो निकाह का कबूलनामा
फोटो नंबर आठ एवं नौ -सामूहिक विवाह समारोह में 145 जोड़ों को मंत्री-विधायकों ने दिया आशीर्वाद -स
फोटो नंबर आठ एवं नौ
-सामूहिक विवाह समारोह में 145 जोड़ों को मंत्री-विधायकों ने दिया आशीर्वाद
-सरकार की योजनाएं बताते हुए बोले-दहेज रहित समाज बनाने की पहल
जागरण संवाददाता, कासगंज : सोमवार को कासगंज के 12 पत्थर मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत संपन्न समारोह में सर्वधर्म समभाव की झलक दिखी। समारोह में मंत्रों की गूंज के 140 जोड़ों ने सात फेरे लिए तो पांच जोड़ों ने निकाह का कबूलनामा किया। दोस्तों एवं परिचितों की मौजूदगी में दांपत्य बंधन में बंधने वाले जोड़ों को श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आशीर्वाद देते हुए सरकार की योजनाएं बताई।
सुबह से ही मैदान में शादी की तैयारियां शुरू हो गई थी। वर एवं वधु के परिजन यहां पहुंचे तो द्वाराचार सहित अन्य रस्में निभाई गई। हर जोड़ के लिए अलग से हवनकुंड बनवाकर यज्ञ वेदी सजाई गई थी। इस पर शादी की रस्में संपन्न हुई। दोपहर दो बजे करीब श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने यहां पहुंच कर इन्हें आशीर्वाद दिया। सरकार द्वारा चलाई जा रही उच्ज्वला एवं अन्य सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा सरकार गरीबों के साथ है। हर वर्ग के साथ में है। इस तरह के सामूहिक विवाह में विधायक आशीर्वाद देने आ रहे हैं। समाज बदल रहा है। दहेज रहित समाज की स्थापना करने का प्रयास कर रहे हैं। गरीबों के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरने का काम सरकार कर रही है। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि आज शुभ घड़ी है। आज के दिन होने वाली शादियां सफल होती हैं। संचालन राजकृष्णा ने किया। मंच पर विधायक देवेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रताप, ममतेश शाक्य, जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, राजवीर सिंह भल्ला, केपी सिंह सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एसपी अशोक कुमार, एएसपी डॉ.पवित्र मोहन त्रिपाठी, डॉ.लायक अली, समाज कल्याण अधिकारी मुकेश जैन आदि उपस्थित थे। गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने मंत्रोच्चारण किया। प्रशासन ने की मेजबानी, उपहार में मोबाइल भी :
शादी समारोह में प्रशासन ने दोनों पक्षों की मेजबानी की। व्यवस्थाएं अधिकारियों ने संभाली। दूल्हा एवं दुल्हन को कपड़ों के साथ में स्टील अलमारी, रसोई के सामान, गैस स्टोव सहित जिलेंद्र, मल्टी मोबाइल भेंट किए। वहीं दुल्हन के खातों में 20 हजार रुपये की धनराशि जमा कराई। विधवा परित्यक्ता, तलाकशुदा को 25 हजार सहायता राशि दी। कासगंज ब्लॉक रहा अव्वल :
विकास खंड कासगंज से सर्वाधिक 51 जोड़ों की शादी हुई। सोरों के 29, पटियाली के 11, सिढ़पुरा के पाचं, गंजडुंडवारा के 23, अमांपुर के 13, सहावर के सात एवं नगर क्षेत्र के छह जोड़ों की शादी हुई। नोटों की माला पहले थे कुछ दूल्हे :
भारतीय मुद्रा की माला बनाने पर पाबंदी है, लेकिन गांव-देहात में आज भी यह परंपरा कायम है। सामूहिक विवाह समारोह में भी कुछ जोड़े नोटों की माला पहने हुए नजर आए।