Move to Jagran APP

किसान एवं श्रमिक विरोधी है केंद्र व प्रदेश सरकार

सपा कार्यकर्ताओं ने विधेयक वापस लिए जाने की मांग की है। राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 06:00 AM (IST)
किसान एवं श्रमिक विरोधी है केंद्र व प्रदेश सरकार
किसान एवं श्रमिक विरोधी है केंद्र व प्रदेश सरकार

कासगंज, संवाद सहयोगी। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान एवं श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें राज्यपाल से कृषक एवं श्रमिक विरोधी विधेयक को वापस लिए जाने की मांग की।

loksabha election banner

पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों और श्रमिकों के शोषण पर आमादा हैं। सरकार खेतों से किसानों अनाज छीनना चाहती है। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल आनंदी बेन को संबोधित मांग पत्र डीएम सीपी सिंह को दिया। प्रदर्शकारियों में पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी, बृजेंद्र सिंह गौर, ओमशिव मिश्रा, लक्ष्मन सिंह यादव, देवेंद्र सिंह लोधी, विशाल कश्यप, कमल सिंह मौर्य, डॉ. मनोज कुमार, अख्तर पठान, अवरार अहमद, हिमांशू शाक्य, उदयभान सिंह राजपूत, प्रतीत वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कृषि विधेयक के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार से कृषि विधेयक को वापस लिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की हितैषी रही है। उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। अब्दुल समद, महेंद्रपाल सिंह, सुशील शर्मा, महेश जौहरी, चंद्रपाल कश्यप, धर्मेंद्र कुमार, रजत कश्यप, अजमत खान, राजीव बाल्मीकि, बबलू फारूखी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.