Move to Jagran APP

घर-घर हुई गोवर्धन महाराज की पूजा

मंदिरों में पहुंच श्रद्धालुओं ने परिक्रमा दी गई। लोगों को अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 05:27 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 05:27 AM (IST)
घर-घर हुई गोवर्धन महाराज की पूजा

कासगंज, संवाद सहयोगी। पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव के चौथे दिन गोवर्धन महाराज की पूजा हुई। घरों में महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बना पूजा अर्चना की। मंदिरों भी गोवर्धन की आकृति बनाई गई, जहां श्रद्धालुओं ने उनकी परिक्रमा कर मनौती मांगी। मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया। चामुंडा एवं मनकामेश्वर मंदिर पर गोवर्धन की विशाल आकृतियां तैयार की गई।

loksabha election banner

रविवार को घरों में गाय के गोबर से घर के आंगन में गोवर्धन महाराज की आकृति को बनाया। घर की महिलाओं ने विधि-विधान पूर्वक उनकी पूजा अर्चना की। घर के सभी सदस्यों ने आकृति की परिक्रमा लगाई और परिवार के कल्याण की कामना की। शहर के माता चामुंडा देवी मंदिर एवं प्रभु पार्क में मनकामेश्वर महादेव भगवान के मंदिर पर गोवर्धन महाराज की विशाल आकृति बनाई गई। इन आकृतियों को विभिन्न रंगो से सजाकर आकर्षक बनाया गया। शहर के तोषी मां मंदिर, पथवारी मंदिर, बालाजी मंदिर, चामुंडा मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, काली मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर और प्राचीन हनुमान मंदिर अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया।

कस्बों में भी मनाया गया गोवर्धन पर्व

कस्बाई क्षेत्रों में भी गोवर्धन पर्व मनाया गया। कस्बा अमांपुर, बिलराम, सोरों, सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली, दरियावगंज और मोहनपुर में भी पर्व पर घरों में गोवर्धन महाराज के प्रतीक बनाए गए। महिला और पुरुषों ने पूजा की। गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई। सुबह घर के बाहर स्याहू बनाकर महिलाओं ने स्यौती की पूजा की।

महिलाओं ने की माता स्याऊ की पूजा

रविवार की सुबह गोवर्धन पूजा से पूर्व तारों की छांव में महिलाओं ने घर के दरवाजे पर गोबर से स्याऊ बनाकर सामूहिक रूप से स्याहू भगवान की पूजा की और परिवार के कल्याण की मनौती मांगी। बच्चों ने पटाखे भी जलाए।

सब्जी लेने के लिए मंडी में उमड़ी भीड़

गोवर्धन महाराज की पूजा में अन्नकूट के प्रसाद का विधान है। सुबह से ही बारहद्वारी एवं गांधी मूर्ति स्थित सब्जी मंडी पर सब्जियों की दुकानें सजी थीं, जिन पर 50 से 60 किस्म की सब्जियां थी। सब्जियों को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.