दीपावली से पहले बंटेगा कार्ड धारकों को मुफ्त राशन, कासगंज में 30 तक होगा वितरण
कासगंज जिले में 6 नवंबर से 30 नवंबर तक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर मुफ्त राशन का वितरण किया ...और पढ़ें

राशन की दुकान।
संवाद सूत्र, कासगंज। जिले में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर छह नवंबर से मुफ्त राशन का वितरण शुरू होगा। यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन दुकानों पर सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक और शाम दो से छह बजे तक खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।
अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो खाद्यान्न मिलेगा। इसमें 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल शामिल हैं। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न दिया जाएगा, जिसमें तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल शामिल हैं। प्रत्येक उचित दर दुकान पर नोडल अधिकारी की मौजूदगी में वितरण कराया जाएगा। ई-पाश मशीन से वितरण पर्ची भी मिलेगी, जिसमें खाद्यान्न की मात्रा और उसका मूल्य शून्य अंकित होगा।
जिला पूर्ति निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि राशन वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। हालांकि विक्रेता अपने उपलब्ध स्टाक की सीमा तक ही दूसरे स्थान से राशन लेने की सुविधा दे सकेंगे।
30 नवंबर को आधार प्रमाणीकरण से राशन नहीं ले पाने वाले उपभोक्ता मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। वितरण में गड़बड़ी या समस्या होने पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अथवा पूर्ति निरीक्षक से शिकायत की जा सकती है।